[ad_1]

tips for jeans washing- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
tips for jeans washing

ज्यादातर लोगों को जींस धोने के तरीके के बारे में मालूम नहीं होता है। वो लगातार जींस को बाकी कपड़ों की तरह धोते रहते हैं जिससे ये जल्दी खराब हो जाते हैं और जींस का रंग उड़ जाता है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि जींस धोने का सही तरीका क्या है। साथ ही जींस को कितने दिन पर धोना चाहिए। साथ ही आज हम जानेंगे कि जींस को गर्म पानी से धोना चाहिए या फिर ठंडे पानी से। इसके अलावा जींस में ऐसी कौन सी चीज डालें कि इसकी रंगत बरकरार रहे। तो, आइए जानते हैं जींस के बारे में ये तमाम चीजें विस्तार से।

जींस को कितने दिन में धोना चाहिए?

जींस को हफ्ते में केवल 1 बार ही धोना चाहिए। अगर आप इससे कम दिनों के अंदर बार-बार धोते हैं तो जींस की रंगत खराब हो सकती है और इसका टैक्सचर भी खराब हो सकता है। इसके अलावा जींस हल्का नजर आ सकता है। इतना ही ब्लैक टाइप की जींस तो पूरी तरह से खराब हो सकती है। 

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल पकोड़े वाली कढ़ी, जानें इसकी खास पंजाबी रेसिपी

 

जींस धोने का तरीका

1. ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

जींस धोने के लिए आपको हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी जींस को गर्म पानी से न धोएं। ये एक बार में ही इसकी पूरी रंगत को खराब कर देता है। इसके अलावा कोशिश करें कि जींस को धोते समय बिलकुल सॉफ्ट डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। किसी भी हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल आपकी जींस को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

jeans washing

Image Source : SOCIAL

jeans washing

घर पर ही इन चीज़ों से बनाएं मेकअप रिमूवर, एक ही स्वाइप में उतर जाएगा भारी से भारी मेकअप

2. सिरका डालकर धोएं

जींस धोते समय इसमें सिरका मिला लें। ऐसा करना जींस को आसानी से धोने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिरका जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है जिसके बाद इस का रंग नहीं निकलता है। तो, आपको करना ये है कि धोने के बाद जींस को 1 घंटे के लिए सिरके के पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करना जींस की रंगत को पक्का करने में मदद करता है। तो, जींस धोते समय इन बातों का ख्याल रखें।

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *